Jharkhand Weather : कल से लगातार 3 दिन होगी भारी बारिश, चेक करें अपना जिला

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आज यानी 24 सितंबर से फिर भारी बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इस बीच कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

गर्जन के साथ वज्रपात

केंद्र के अनुसार 24 और 25 सितंबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यहां होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी भागों में 25 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है। अन्‍य जगहों पर रूक-रूककर बारिश हो सकती है।
  • राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, रांची में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के उत्‍तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 27 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, लातेहार, पलामू, गढ़वा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj