तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव संपन्न, महाभोग का भी वितरण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय पूजा की अध्यक्षता निरंजन कुमार शर्मा ने की। पहले दिन 17 सितंबर को भगवान पंचमुखी श्री विश्वकर्मा की पूजा की गई। पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार गुप्ता (कसेरा), संरक्षक अशोक विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक विरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा उपस्थित थे। रात में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी भी पहुंची।

दूसरे दिन 18 सितंबर को महाआरती की गई। रात में महाभोग का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष राजीव प्रसाद, विशिष्ट अतिथि दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूजा समिति के संरक्षक डॉ दिलीप कुमार सोनी थे। मौके पर झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रांची महावीर मंडल के मंत्री  दीपक ओझा, झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य नीरज प्रजापति भी उपस्थित थे।

तीसरे दिन 19 सितंबर को संध्या विसर्जन शोभायात्रा निकली। यह चूना भठ्ठा भवानी चौक होते हुए मधुकम तालाब गई। विसर्जन शोभायात्रा में काफी संख्या में युवा, पुरूष, महिलाएं एंव बच्चे शामिल थे। महिलाओं का नेतृत्व समाजसेवी श्रीमती कविता शर्मा कर रही थीं।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया। पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा बहुत जल्द ही भव्य विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसमें पंचमुख स्वरूप में भगवान विश्वकर्मा बिराजेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा और शशिकांत कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमा शर्मा व अवधेश कुमार, महासचिव राकेश कुमार शर्मा, सचिव आकाश विश्वकर्मा, सह सचिव उदय कुमार, संगठन सचिव जगदेव विश्वकर्मा और उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा योगदान रहा।

इसके अतिरिक्‍त कार्यकारिणी विनोद शर्मा, कृष्णा शर्मा, अनिल प्रजापति, राजेश  विश्वकर्मा, रामाशंकर शर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रकाश सोनी, विजय प्रजापति, रंजीत शर्मा, विद्यानंद विधार्थी, रमेश शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, जगमोहन शर्मा एवं सुखदेव नगर थाना और मुहल्ले के सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *