डिप्रेशन को लेकर आया अपडेट, आज इन राज्‍यों में बहुत भारी बारिश

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। डिप्रेशन को लेकर अपडेट आया है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

विभाग के अनुसार आंतरिक ओडिशा पर डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 22 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। यह 10 सितंबर, 2024 को उत्तरी छत्तीसगढ़ और निकटवर्ती आंतरिक ओडिशा, झारसुगुड़ा (ओडिशा) से लगभग 90 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, संबलपुर (ओडिशा) से 70 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से 120 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और रायपुर (छत्तीसगढ़) से 170 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व के करीब केंद्रित है।

इसके उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 10 सितंबर की शाम के आसपास छत्तीसगढ़ और इससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसढ़, उत्‍तर-पश्चिम मध्‍य प्रदेश में आज अलग-अलग स्‍थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में आज कई जगहों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj