बीआईटी मेसरा में दर्शकों ने उठाया ‘ड्रामानाइट’ का लुत्‍फ

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा के एहसास क्लब ने कैट हॉल में ‘ड्रामानाइट’ का आयोजन 8 सितंबर को किया। इसके बाद बिप्रव, अवस्थी और मोहन ने एक इंप्रॉव कॉमेडी पेश की।

इसके बाद आर्यन ने एक मनोरंजक मोनोएक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विप्रव ने एक मनोरंजक स्टैंड-अप कॉमेडी प्रस्तुत किया, उन्होंने अपने मजाकिया अन्दाज़ और लाजवाब टाइमिंग के साथ सारे दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसके तुरंत बाद एक छोटी सी फ़िल्म दिखाई गई। आदर्श ने एक आकर्षक मोनोमाइम प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने एक भी शब्द बोले बिना भावनाओं को प्रस्तुत किया।

अगले कार्यक्रम में सरफराज ने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी से दर्शकों को खूब हसाया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में माइम प्रदर्शन ने दर्शकों से काफ़ी प्रशंसा बटोरी।

आज का मुख्य कार्यक्रम का स्टेज प्ले था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिछली प्रस्तुति के लिए तालियों की गड़गड़ाहट के बाद एक की शॉर्ट फ़िल्म दिखायी गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj