रांची। केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड के बेघरों को बड़ी सौगात दी है। जल्द ही इन्हें इनके सपनों का घर मिल जाएगा। दरअसल, मोदी सरकार ने झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास का आवंटन कर दिया है।
केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसले में पूरे देशभर में तीन करोड़ पीएम आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था, उसी आलोक में सभी राज्यों के साथ-साथ झारखंड को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस बार भारत सरकार ने 1,13,195 आवास बनाने का टारगेट राज्य सरकार को दिया है।
इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आवंटन आदेश झारखंड को मिल गया है। सबसे अधिक पलामू, गढ़वा, गिरिडीह और रांची जिले को आवास आवंटित हुआ है। वहीं, सबसे कम आवास निर्माण का लक्ष्य कोडरमा व खूंटी जिला को मिला है।
लक्ष्य प्राप्त होते ही ग्रामीण विकास विभाग योग्य लाभुकों के चयन की प्रक्रिया फिर से प्रारंभ करेगा। प्रत्येक लाभुक को आवास बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि आवंटित की जायेगी।
इन जिलों को मिले इतने आवास
| जिला | लक्ष्य |
| पलामू | 12916 |
| सरायकेला-खरसावां | 6195 |
| गढ़वा | 9097 |
| लातेहार | 4232 |
| पाकुड़ | 2786 |
| बोकारो | 4431 |
| देवघर | 3720 |
| चतरा | 5704 |
| धनबाद | 5295 |
| दुमका | 3977 |
| पूर्वी सिंहभूम | 1965 |
| गिरिडीह | 8599 |
| गोड्डा | 1575 |
| गुमला | 3177 |
| हजारीबाग | 5614 |
| जामताड़ा | 4907 |
| खूंटी | 1603 |
| कोडरमा | 1143 |
| लोहरदगा | 4023 |
| रामगढ़ | 2309 |
| रांची | 6410 |
| साहेबगंज | 5154 |
| सिमडेगा | 3158 |
| पश्चिम सिंहभूम | 5205 |
| कुल | 113195 |


