- सर्वसम्मति से 8 सितंबर को गठित होगी नई कार्यसमिति
रांची। हरियाणा संघ की संचालन समिति की बैठक मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में मंगलवार को हुई। गत दिनों से बनाए जा रहे संघ के 226 सदस्यों की सदस्यता फार्म को बैठक में रखा गया। उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में सहमति बनी कि 8 सितंबर को प्रातः 11 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में बनाए गए सदस्यों की बैठक होगी। मौके पर हरियाणा संघ की नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा, जिससे हरियाणा संघ का संविधान और रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द संपादित हो सके।

बैठक में सहमति बनी कि श्री श्याम मंडल रांची द्वारा 6 सितंबर, 2024 को बाबा श्री श्याम की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत चुरूवाला चौक के पास हरियाणा संघ करेगा।
बैठक में विनोद जैन, अनिल अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अरुण शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, श्याम बिहारी गोयनका, हरि कनोडिया भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj