झारखंड को लेकर आया ओपिनियन पोल, जानें किसकी बन सकती है अगली सरकार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्‍म हो रहा है। अगले एक-दो महीने के भीतर चुनाव की घोषणा होने की उम्‍मीद है। हालांकि चुनाव से पहले ही झारखंड को लेकर ओनियन पोल आया है। इसमें बताया गया है कि अगली सरकार किसी बन सकती है।

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा ने सांगठनिक तौर पर बड़े फेरबदल किए हैं। पार्टी की जीत सुनिश्‍चत करने के लिए मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा को कमान सौंपा गया है।

चुनाव से ठीक पहले सत्‍ताधारी पार्टी में भी कई पदों पर बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने भी वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर को हटा दिया है। उनकी जगह केशव महतो कमलेश को पार्टी अध्‍यक्ष बनाया गया है। हेमंत सोरेन पुन: मुख्‍यमंत्री के पद पर काबिज हो चुके हैं।

झारखंड को लेकर टाइम्स नाउ मैट्रिज ओपिनियन पोल आया है। इसके मुताबिक झारखंड में भाजपा की लहर है। पोल के मुताबिक झारखंड में भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है।

सर्वे के नतीजे

भाजपा+ : 40-50
जेएमएम+ : 26-36
अन्य : 3-8

एनडीए

भाजपा : 38-43
आजसू : 02-07

इंडी गठबंधन

झामुमो : 19-24
कांग्रेस : 07-12

वोट शेयर

भाजपा+आजसू : 50%
जेएमएम+कांग्रेस : 30%

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj