रक्षा बंधन पर मात्र 10 रुपये में डाकघर में मिल रहे विशेष लिफाफे

झारखंड
Spread the love

रांची। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर रांची डाक मंडल ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राखी के विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू कर दी है। ये लिफाफे केवल ₹10 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। यह राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर रांची जीपीओ (मुख्य डाकघर) और रांची मंडल के विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत राखी भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुंच सके।

वारिष्ठ डाक अधिक्षक उदयभान सिंह ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। अपने भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपनी स्नेह भरी राखी भेजें। रांची डाक मंडल इस पवित्र पर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj