ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 40 से अधिक विद्यार्थियों को किया गया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

  • अंतर्राष्ट्रीय सोशल साइंस ओलंपियाड और अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में अंतर्राष्ट्रीय समाजिक विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड द्वारा आयोजित विभिन्न विषयों की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सोशल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय समाजिक विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक यशवर्धन सिन्हा, परीक्षित रॉय, पी श्रीराम, आद्रित कुलेश्वर, निखिल कुमार, प्रजुक्ता दास, श्रेयांशु, अनिशा प्रिया, प्रियांशु राज राणा एवं माया प्रिया को प्रदान किया गया। इसके साथ ही इसी विषय में विशिष्टता का स्वर्ण पदक रूद्र प्रताप राठौड़, शुभम कुमार एवं भाव्या रंजन को प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुशाग्र यश, पी श्रीराम, निर्भय राज, एलिन ग्रेसी मिंज, तन्नु कुमारी, प्रजुक्ता दास, अमीषा रिशु, साक्षी कुमारी, संध्या कुमारी, हर्ष कच्छप, खुशबू कुमारी, अनन्या सिंह, भव्या रंजन तथा सृष्टि कुमारी को कांस्य पदक, आयुष कुमार शर्मा, शिवांश आर्यन, अनुराधा कुमारी तथा माया प्रिया को रजत पदक एवं धीरज कच्छप, कुमार अभिजय, सांभवी वर्मा, श्रेया गुप्ता तथा अलीशा केशरी को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियो को उत्साहित किया। सभी को अपने सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यचर्या और सह-शैक्षिक गतिविधियों में पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर रवि शेखर, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj