रांची। थाइलैंड में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अनगड़ा के अनुप कुमार महतो ने 15 वर्ष आयुवर्ग में सिल्वर पदक जीता है। रांची लौटने पर कांके प्रखंड के गागी स्थित कमलनाथ मेमोरियल स्कूल में उसका स्वागत किया गया। समारोह में आजसू के डॉ. अशोक कुमार नाग, उप प्रमुख अंजय बैठा, प्राचार्य किशोर महतो, जिप सदस्य सुषमा देवी, सरपंच लीलावती देवी ने बुके, शॉल व मोमेंटो देकर स्वागत किया।
विद्यालय के प्राचार्य किशोर महतो ने बताया कि अनुप मूल रूप से अनगड़ा प्रखंड के लुपुंग जारा गांव का रहने वाला है। गागी स्थित अपने नानी के घर पर रहकर उसने कक्षा छठी तक पढ़ाई की। बचपन से पढ़ाई के साथ-साथ उसे खेलकूद में रुचि थी। खेलकूद में रुचि रखने वाले क्षेत्र के बच्चों को सुकुरहुट्टू निवासी कोच योगेन्दु महतो ने इसके अंदर की प्रतिभा की पहचान कर कुश्ती के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद वर्ष 2019 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) खेलगांव में रहकर पढ़ाई के साथ साथ कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहा है। वर्तमान में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT