- अस्पताल परिसर में साफ- सफाई और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का दिया निर्देश
राजमहल। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजमहल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण 22 जुलाई को किया। इस दौरान उन्होंने यहां ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता, उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों से भी बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है। मरीजों को इसका सुगमता से पूरा लाभ मिले, इसे अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT