
रांची। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की झारखंड इकाई ने 63वां स्थापना दिवस 21 जुलाई, 2024 को डोरंडा स्थित अभियंत्रण भवन में मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि मेकॉन के डायरेक्टर (टेक्नीकल) ई॰ अमित राज थे। सम्मानित अतिथि डॉ॰ एसपी गौन॰ चौधरी (सोलर मैन ऑफ इंडिया) ने इस अवसर पर डॉ॰ एसके मुखर्जी मेमोरियल पर व्याख्यान दिया।
समारोह में राज्य सरकार, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित निजी क्षेत्रों के लगभग 150 अभियंता सपरिवार शामिल हुए। सभा का संचालन ई॰ निशांत गुप्ता ने किया। अध्यक्ष ई॰ एमके गुप्ता द्वारा स्वागत किया। दीप प्रजवलन के बाद इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की 63 वर्ष लंबी यात्रा का चित्रण प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि ई अमित राज ने झारखंड गठन के बाद सन 2001 में संगठन राज्य इकाई में परिवर्तित हो गया। इसके मात्र 24 साल के अंदर 5 बार देश के सर्वोत्तम राज्य इकाई का गौरव प्राप्त करने लिए पूर्व सचिव ई॰ हारून अंसारी, अध्यक्ष ई॰ एमके गुप्ता सहित सभी सदस्यों के योगदान पर प्रकाश डाला। आगे भी मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
सचिव ई॰ हारून अंसारी द्वारा सभी अतिथियों सहित सदस्यों का धन्यवाद किया। इसके बाद स्थानीय कलाकार समूह द्वारा संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT