महिलाओं को शिल्प में प्र‍शिक्षण दे रहा एनटीपीसी

झारखंड
Spread the love

  • बनाई सामग्री बेचने में भी मदद करेगी परियोजना

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्ग़त नई पहल की है। इसके तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र की 20 महिलाओं को लकड़ी की कला और शिल्प में प्रशिक्षण देने की शुरुआत गुरुवार को की। यह प्रशिक्षण 25 दिनों की होगा। प्रशिक्षण के समापन पर महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

परियोजना इन महिलाओं को आगे जाकर विपणन में भी मदद करेगी, जिससे इनकी बनाई हुई सामग्री बाजार में अच्छे दाम पर बिक सके। यह पहल इन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद करेगी। यह प्रशिक्षण चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया है।

यह प्रशिक्षण पेटो, बधाईखाप मे शुरू कि‍या गया है। पेटो पंचायत की मुखियां कौशल्या देवी ने इस मौके पर उपस्थित रहकर परियोजना को इस मुहि‍म के लिए शुभकामनाएं दी। महिलाओं को सारी सहायता देने का अश्‍वासन दिया।

इस मौके पर एनटीपीसी की तरफ से मौजूद वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार ने महिलाओं को प्रेरित किया कि‍ वह इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT