एग्जिट पोल पर आया अखिलेश यादव का बयान, बोले- भाजपा 300 पार…

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को संपन्‍न हो गया। इसके बाद एग्जिट पोल आए। इसमें पार्टियों को सीट मिलने की जानकारी दी गई है। इसपर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का बयान आया है।

अखिलेश ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। चैनलों ने चलाया आज है।

यादव ने कहा कि इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।

अखिलेश ने कहा कि अगर ये एग्जिट पोल झूठे नहीं होते और सच में भाजपा हार ना रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम नहीं लगाते। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं।

भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है। जनाक्रोश भी चरम पर है। भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। साथ ही, वे जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक नहीं करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं। जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8