गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन, सीएम चंपाई समेत ये थे साथ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

गिरिडीह। कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए अपना नामांकन 29 अप्रैल को दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्‍यानंद भोक्‍ता समेत इंडी गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को हेलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंचीं। वे उत्सव उपवन में रात्रि विश्राम की। कल्पना सोरेन नामांकन दाखिल करने को लेकर सड़क मार्ग से समाहरणालय पहुंची।

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के गांडेय और बेंगाबाद में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। वह 30 अप्रैल को गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी।

बता दें कि, गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन करने को लेकर रविवार को झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन हेलीकॉप्टर से गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचीं। यहां पर राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां से वह उत्सव उपवन गयीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8