प्रशासन और केंद्रीय कमेटी के पदधारियों ने रामनवमी जुलूस के रूटों का किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। रामनवमी पर्व की तैयारी जोरों से चल रही है। पूरा बाजार लाल, पीले व भगवा ध्वज से पटा पड़ा है। रामनवमी की तैयारी को लेकर केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदस्य जुटे हुए है। प्रशासन की ओर से भी जुलूस के दौरान शहर की विधिव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बैठक व निरीक्षण किया जा रहा है।

इस क्रम में सोमवार को कार्यपाल पदाधिकारी (नगर परिषद) राहुल यादव, अंचल अधिकारी गिरजनंद किस्कू, थाना प्रभारी राजीव रंजन, विद्युत विभाग के एसडीओ भामा टुडू, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों के साथ केंद्रीय कमेटी के सचिव संजय पासवान, सहसचिव अनूप दुबे, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर साव के अलावे केंद्रीय कमेटी के सदस्यों ने रामनवमी के अखाड़ा स्थल और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सड़क में पड़े बालू, गिट्टी और सड़क के बीचों बीच झूलते हुए तारों को देखकर इन्हें हटाने के निर्देश दिये। बता दें कि इस वर्ष रामनवमी पर्व आदर्श आचारसंहिता के मध्य पड़ रहा है। इसके तहत प्रशासन द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए है। इसमें डीजे पर पाबंदी भी लगाई गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8