नव वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

झारखंड
Spread the love

गुमला। विक्रम सम्वत हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर गुमला जिले के चैनपुर स्थित मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्‍चों, शिक्षकों एवं प्रबंध समिति परिवार ने घोष दल के साथ 9 अप्रैल को प्रभात फेरी निकाली। यह विद्यालय परिसर से निकलकर पूरे इलसके का भ्रमण कर वापस स्कूल पहुंची।

प्रभात फेरी में बच्चे ‘भारत माता की जय, वन्दे मातरम, ईसवी सन नहीं विक्रम सम्वत हमारा है’ आदि नारे लगा रहे थे। विश्व हिन्दू परिषद् के सदस्यों ने प्रभात फेरी में शामिल सभी बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान दिया।

विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल कुमार ने कहा कि‍ प्राचीन गुप्त वंश के महान राजा विक्रमादित्य ने शंकों को पराजित कर भारत में विक्रम सम्वत की स्थापना की। कहा जाता है की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का संचालन कियस था। इसी दिवस से नवरात्रों का पर्व शुरू होता है।

इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलि राम हेडगेवार का जन्मदिवस भी है। भगवान रामचन्द्र का राज्याभिषेक दिवस भी इसी दिन है। इस दृष्टि से चैत्र प्रतिपदा का दिवस का काफी महत्व है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानचार्य बबूला कुमार, संगीता कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8