
Horoscope Today : 21 मार्च, 2024
मेष
कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए।
वृष
रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें।
मिथुन
अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।
कर्क
जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह
शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।
कन्या
निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला
बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।
वृश्चिक
धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु
अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर
दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं।
कुंभ
वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा। शांति एवं सुख बढ़ेगा।
मीन
प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8