जेसीआई यूथ ने स्कूल में शुद्ध पेयजल के साथ उपलब्‍ध कराई मूलभूत सुविधा

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई यूथ ने बर्दवान कंपाउंड स्थित डी.ए.वी बुद्धा स्कूल में शुद्ध पेयजल के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्‍ध कराई है। इसका उद्घाटन जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल ने 18 मार्च को किया।

जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल एक ऐसी जगह है, जहां बच्चों का सामाजिक विकास तेजी से होता है। हमउम्र बच्चों के साथ वे घुलमिलकर चीजों को बेहतर तरीके से समझते हैं। वैसे तो समाजीकरण के मामले में घर को सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है। पिछले कई वर्षों से संस्था के सदस्यों के द्वारा स्कूल की तन मन और धन से सेवा करती आ रही हैं।

सोनल ने बताया कि स्कूल के बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। स्कूल में लगभग 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल में विद्यार्थियों के बीच कॉपी, पेंसिल और जरूरतों की वस्तु बांटी गई। स्कूल मे रंगारंग कार्यक्रम के साथ तरह तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चे बहुत उत्साहित दिख रहे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव ऋचा जालान, मीडिया प्रभारी मोनिका गोएनका, पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी, सदस्य प्रवीण कुमार, हर्ष सिंघानिया, गुणीत सिंह, जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, जोन अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, जोन उपाध्यक्ष देवेश नागौरी, जोन डायरेक्टर मैनेजमेंट विशाल धोना उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8