झारखंड कैबिनेट की बैठक का फिर बदला समय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की 16 मार्च, 2024 को होने वाली बैठक का समय फिर बदल दिया गया है। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी है।

विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक 16 मार्च को पहले 11 बजे से होनी थी। इसके बाद इसका समय बदलकर दोपहर 2.30 बजे कर दिया गया। अब जानकारी दी गई है कि बैठक मध्याह्न 12 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर समय में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग दोपहर 3 बजे चुनाव का एलान करेगा। ऐसे में कैबिनेट की बैठक 2.30 बजे होने पर मामला फंस सकता था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8