भाजपा की लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन

राजनीति झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय दिलीप साव स्मृति भवन में स्थित मोदी अगेन कार्यालय में रविवार को भाजपा चक्रधरपुर नगर कमेटी का लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, प्रभारी प्रताप कटियार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला का शुभारंभ राष्‍ट्र गीत वंदे मातरम से हुआ।

मौके पर जिला अध्यक्ष संजू पांडेय ने संपर्क अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक घर में जाकर देनी है। इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी का नमस्कार भी उन तक पहुंचना है।

जिला अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय के लिए पूरजोर मेहनत करने का मंत्र दिया। उन्होंने ‘तीसरी बार मोदी सरकार 400 पर सिंहभूम के साथ’ का नारा दिया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रताप कटिहार ने सरल एप के विषय में कार्यकर्ताओं से जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में पूर्व सांसद स्व. रुद्र प्रताप षाड़ंगी के पुत्र स्व. राजू षाड़ंगी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

मौक़े पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य मलती गिलुवा, अमित जैसवल, सुरेश साव, अशोक दास, संजय मिश्रा, राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, संजय पासवान, विनोद शर्मा, गौतम रवानी, मोहन यादव, मदन विश्वकर्मा, संदीप साव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8