विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल से मंगलवार को तीर्थ यात्रियों की टोली गंगासागर के लिए रवाना हुई। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी विकास दुबे ने हरी झंडा दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया। उन्होंने सभी 21 तीर्थयात्रियों को अंगवस्त्र व नारियल देकर समानित भी किया। इससे पूर्व सभी तीर्थ यात्रियों ने सतबहिनी झरना स्थित माँ भगवती की मंदिर में पूजा अर्चना की।
बता दें कि सभी तीर्थ यात्री राजगीर, बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ, तारकेश्वर नाथ, कोलकाता, गंगासागर, लिंगराज, कोणार्क सूर्य मंदिर, जगरनाथ पूरी व रजरप्पा का दर्शन करते वापस कांडी आएंगे। तीर्थयात्रियों के जत्था को विदा करते हुए समाजसेवी ने कहा कि यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
उपेन्द्र नारायण द्विवेदी, कालिंदी देवी, बिन्दा देवी, गौरी शंकर पाल, सुजीत दुबे, कौशल्या कुंवर, शिवनारायण दुबे, बिमला देवी, दिनेश दुबे, रघुनाथ मेहता, इन्द्रमनिया देवी सहित कई लोग तीर्थ यात्री में शामिल हैं।
विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, जेपी सोनी, गुड्डू मेहता, पिंटू दुबे, उदय दुबे, गुड्डू मिश्रा, सतेंद्र पासवान, शंभु पाण्डेय, सतेंद्र दुबे, राजेश पांडेय, देववंश दुबे सहित उनके परिजनों ने अपने लोगों को विदा किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।