रिटायर हो रहे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश, सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सेवानिवृत्त होने जा रहे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन 27 दिसंबर को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के कार्यों से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। भविष्य में भी लोग इससे प्रेरित होते रहेंगे। हम कई कार्यक्रम/योजना बनाते हैं लेकिन उसे धरातल पर उतारने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

राज्‍यपाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण के पश्चात बहुत ही अल्प समय में नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यों को प्रारंभ किया, जिसे हमेशा याद किया जाता रहेगा। किसी के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सरहाना निश्चित रूप से होनी चाहिए। इससे समाज भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होता है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो बहुत मुश्किल से न्यायालय पहुंच पाते हैं। विशेषकर ऐसे लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके, इसके लिए हमें सचेत रहना होगा। मृदुभाषी संजय कुमार मिश्रा न्याय, निष्पक्षता और समानता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सदैव स्मरण किये जायेंगे।

राज्यपाल ने उनके स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना की। उक्त अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता समेत कई वरीय अधिवक्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।