रांची। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सेवा भारती ने कंबल की वितरण 25 दिसंबर को किया। इस क्रम में वंचित, किसान, मजदूर परिवार के वृद्ध महिलाओं को कंबल दिया गया। कार्यक्रम राधे कृष्ण मंदिर (गिंजो ठाकुरगांव) और देवासनी मंदिर (गुरगाई खिजुर टोला) में हुआ। इसकी अध्यक्षता सेवा भारती रांची विभाग के संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता ने की।
कंबल के लिए योगदान सीसीएल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती गिंजो ठाकुरगांव के द्वारा किया गया। कंबल वितरण सेवा भारती के प्रेरणादायक वरिष्ठ प्रचारक गुरु चरण की प्रेरणा से संपन्न हुआ। सेवा भारती के प्रांत सह सचिव राधेश्याम अग्रवाल, सीसीएल के अधिकारी वन विभाग के अवकाश प्राप्त निदेशशक सुनील गुप्ता सह पत्नी सहित उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रसाद गुप्ता, बिंदेश्वर गोप, शांता देवी, मनोज यादव, आशीष गुप्ता, लोकांता गुप्ता, रूपेश केसरी, प्रेम उरांव, लक्ष्मण महतो आदि ने सहयोग किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।