मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा रविवार को अत्यधिक ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच जगन्नाथपुर स्थित लीची बगान में कंबल का वितरण किया गया। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने राष्ट्रीय कार्यक्रम आनंद सबके लिए के तहत यह कार्यक्रम किया। कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल एवं यश सुरेखा थे।

अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि ठंड अत्यधिक बढ़ गई है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल का वितरण एवं अलाव की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष मनीष लोधा, अध्यक्ष अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रोहित सरावगी, कार्यकारिणी सदस्य शैंकी रायका, अंशु भारती, गौरव पोद्दार ने अपने सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी प्रवक्ता रमन बगड़िया ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।