रांची। झारोटेफ/एनएमओपीएस सामान्य परिषद् का प्रथम वार्षिक अधिवेशन हजारीबाग के विनोवा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में 17 दिसंबर, 2023 को होगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। उक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।
अधिवेशन का मुख्य एजेंडा शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ, शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण, एनएसडीएल से पैसा वापसी समेत पेंशन से जुड़े अन्य मुद्दे हैं।
अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बगोदर विधायक विनोद सिंह, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद मौजूद रहेंगे। सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्य शामिल होंगे।
झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती सुधा शर्मा, प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव रविन्द्र चौधरी, प्रांतीय मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू, प्रांतीय समन्वय पंकज कुमार सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अख्तरी खातुन समेत कार्यकारिणी की टीम तैयारी में जुटे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।