छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन के सदस्‍य की मृत्यु

झारखंड
Spread the love

रांची। दि छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड, इरबा के निदेशक मंडल के सदस्य आफताब आलम उर्फ बब्लू (44 उम्र) का 16 नवंबर, 2023 को इंतेकाल हो गया। उन्‍होंने 12.30 बजे ईरबा स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह गंभीर बीमारी से पीड़ि‍त थे। आलम झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता और माउंट हेरा स्कूल सह ईरबा मरकजी अंजुमन कमेटी के नायब सदर भी थे।

आलम अपने पीछे मां, पत्नी, चार बेटी और एक पुत्र को छोड़ गए। कल यानी 17 नवंबर को जुम्मा नमाज के बाद 2 बजे ईरबा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाख (मिट्टी मंजिल) किया जाएगा। अफताब आलम काफी मिलनसार व्यक्ति थे। समाज में किसी भी मुद्दे पर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते थे। वह काफी कम दिनों में ही राजनीति में अच्छी मुकाम हासिल किए थे। कांग्रेस के प्रबल समर्थक थे।

अनवार अहमद अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दुख प्रकट कि‍या। उन्‍होंने कहा कि उनकी मृत्यु से निकट भविष्य में समाज में रिक्‍त हुई जगह की भरपाई नहीं होगी। वह काफी संघर्षशील और जुझारू व्यक्ति थे। उनके इस तरह से चले जाने से समाज को क्षति हुई है।

दुख प्रकट करने वालों में मेदांता अस्पताल के वरीय सलाहकार सईद अहमद अंसारी, राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता  मंजूर अहमद अंसारी, नसीम अहमद, हाजी इकबाल हुसैन, जमील अख्तर, अधिवक्ता फिरोज अहमद अंसारी, नईम अंसारी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।