
पलामू। डीसी सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 3 नवंबर को जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया। समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार मे हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मो आजम रिजवी ने डीसी को बताया कि विगत 24 जुलाई, 2023 को खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर के फटने से घर में आग लग गई थी। इस घटना में मेरी बच्ची झुलस गई। घर का सारा साजो-सामान जल कर राख हो गया। इस पर उपायुक्त ने पीड़ित परिवार को निजी स्तर से पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। साथ ही, आपदा राहत कोष से सहायता करने का भी आश्वासन दिया।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सुमित्रा देवी ने डीसी से केसीसी ऋण माफ कराने की अनुरोध किया। पाटन थाना क्षेत्र के कोदम राम ने उपायुक्त से राशन कार्ड में नाम जोड़वाने का अनुरोध किया। सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के कांति देवी ने उपायुक्त से बंद हुए वृद्धा पेंशन को फिर से चालू करने का अनुरोध की।
जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये। इसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।