
- दिल्ली, ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पदधारी नियुक्त
पन्ना (मध्य प्रदेश)। Kaushalya Humanity Foundation (KHF) की देवास की टीम ने बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली गई है। संगठन की नई कार्यकारिणी भी गठित की गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदभार भी सौंपे गए हैं।
फिलहाल KHF के देवास की टीम द्वारा बच्चों को पढ़ाने की मुहिम शुरू की गई है। इसमें बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। यह कार्य देवास में रोहित लोधी द्वारा किया जा रहा है।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल का कहना है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनको अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए संगठन द्वारा जल्द ही देश के हर कोने में कोचिंग शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे।
नई कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, मोतीलाल मेहरा ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष, सोनू सिंह संभागीय अध्यक्ष चंबल, आलोक कुमार तहसील अध्यक्ष भोगांव मैनपुरी, वीरेश कुमार जिला उपाध्यक्ष हाथरस, रघुवीर सिंह लोधी महासचिव सागर, अनिरुद्ध कुमार कपाड़िया कानून सलाहकार सतना, योगेंद्र लोधी ग्राम अध्यक्ष गड़रा, आकाश विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष ढीमरखेड़ा कटनी नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह अवधेश लोधी संयोजक शिवपुरी, लोकेश कुमार जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी , रामकृष्ण ग्राम अध्यक्ष राजापुर कन्नौज, बृजेश सिंह लोधी संयोजक सागर, लवकुश लोध संयोजक सतना, रायसिंह जिला उपाध्यक्ष झालावाड़, जितेंद्र सिंह लोधी सचिव दमोह, वीरेश वर्मा नागौद तहसील सचिव, वीर बहादुर एटा जिला अध्यक्ष, पवन कुमार राजपूत आगरा जिला, अजय कुमार जसवंतनगर इटावा तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष बनाए गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।