स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर 10 फरवरी को सीएम आवास घेरेंगे पारा शिक्षक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पारा शिक्षक स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर 10 फरवरी को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेगा। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य संजय कुमार दुबे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मोर्चा के सदस्‍य ने बताया कि 10 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष ‘वादा पूरा करो प्रदर्शन’ किया जाएगा। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आगामी सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

मोर्चा ने कहा कि सूबे के 65 हजार पारा शिक्षकों का स्थायीकरण करते हुए वेतनमान देने की मुख्यमंत्री की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरना पारा शिक्षकों के साथ विश्वासघात है।