

- जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है जनजातीय संस्कृति : डॉ. रामेश्वर उरांव
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। विश्व आदिवासी दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से नया नगर भवन में आदि फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया गया। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला, जीवनशैली और विरासत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली प्रकृति और जंगल से गहराई से जुड़ी रही है। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद वे झारखंड की धरती और यहां की संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने अपनी आत्मकथा में नदी-पहाड़ के बीच रहने वाले और शिकार करने वाले लोगों के जीवन का उल्लेख किया है।
डॉ उरांव ने कहा कि राज्य सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि जयपाल सिंह मुंडा की आत्मकथा की प्रतियां प्रकाशित कराई जाएं, ताकि बच्चों को उसे पढ़ने और अपनी विरासत को समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आज भी आदिवासी समाज की जीविका मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। राज्य में कृषि के क्षेत्र में अभी भी सुधार की काफी संभावनाएं हैं।

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा के पीछे मूल उद्देश्य आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनका संरक्षण करना था। जिला प्रशासन की ओर से अकील एड़पा : बेहतर शिक्षा की ओर कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला के 10वीं और 12वीं बोर्ड में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बेहतर करना है।
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य केवल आदिवासी संस्कृति का संरक्षण ही नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा भी है। उन्होंने कहा कि यदि अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो वे इसकी शिकायत पुलिस के समक्ष करें। सभी लोग अपने अधिकारों को समझें और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में हम धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। यदि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना है तो हमें अपनी जड़ों से जुड़ना होगा।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जीवनशैली की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। 10 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। पेशरार प्रखंड के 5 समुदाय समूह को सामुदायिक वन पट्टा प्रदान किया गया। मसना घेराबंदी के 2 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
जेएसएलपीएस के 2 लाभुकों को 61.80 लाख रुपये के रिवॉल्विंग फंड का चेक प्रदान किया गया। दो लाभुकों के बीच सीआईएफ फंड का चेक प्रदान किया गया। चार लाभुकों को अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया। एक सेविका एवं एक सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पीएमएफएमई योजना के तहत एक लाभुक को 1.30 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर नगर भवन के समीप लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। पदाधिकारियों ने स्टॉलों पर प्रदर्शित जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



