Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर हो गई है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दो दिनों के लि अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 अगस्त को दी।
31 अगस्त को ये स्थिति
राज्य के कोल्हान और उससे सटे जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
1 सितंबर को ये स्थिति
राज्य के दक्षिण-पश्चिम यानी कोल्हान और उससे सटे जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
2 सितंबर को ये स्थिति
राज्य के दक्षिणी यानी कोल्हान प्रमंडल में पड़ने वाले और उससे सटे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
3 सितंबर से ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
वज्रपात को लेकर अलर्ट
केंद्र के मुताबिक 2 सितंबर को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिहीड, कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
इसी तरह 3 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।