रांची। झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। इसके कारण तापमान तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 1 फरवरी को 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीते 24 घंटे में तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 31 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बच्चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्याल रखने की जरूरत है।
ये रही हवा की गति
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक 30 जनवरी को हवा की रफ्तार 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा थी।। 31 जनवरी को 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी। इसी तरह 1 फरवरी को हवा की गति 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
बारिश का भी असर
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक यह बारिश और हवा का असर है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि इस महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की ही जाती है।
कम रहता है तापमान
सामान्य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखा जाता है।
सेहत का ख्याल रखें
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। सर्द हवाएं सुबह के समय ठंढ बढ़ सकती है। शिशु, गर्भवती महिला, बुजुर्गों, पुरानी बीमारी वालों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये है सलाह
ठंढ में लंबे समय तक रहने से बचें। ढीली फिटिंग, हल्के वजन की कई परतें पहनें। ऊनी कपड़ों की एक परत के बजाय गर्भ ऊनी कपड़े पहनें। पर्याप्त रूप से अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें।
तापमान में ऐसे गिरावट
29 दिसंबर
अधिकतम : 26.4
न्यूनतम : 7.3
30 दिसंबर
अधिकतम : 22.6
न्यूनतम : 4.0
31 दिसंबर
अधिकतम : 21.5
न्यूनतम : 3.5
01 फरवरी
अधिकतम : 18.5
न्यूनतम : 2.0
(नोट : आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)