भारत संस्कार की सामूहिक देशभक्ति और एकल प्रतियोगिता में छात्राओं ने लहराया जीत का झंडा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। भारत संस्कार की ओर से आदित्यपुर उड़िया स्कूल में  रविवार को सामूहिक देशभक्ति और एकल प्रतियोगिता हुई। सामूहिक देशभक्ति गीत में डीएवी एनआईटी ग्रुप बी को प्रथम स्थान, उड़िया मध्य स्कूल और डीएवी एनआईटी ए ग्रुप को दूसरा और न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय और विद्या भारती उच्च विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

एकल नृत्य में पूनम, विद्या भारती उच्च विद्यालय को प्रथम स्थान मिला, जबकि न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय की पायल को द्वितीय स्थान मिला, उड़िया मध्य विद्यालय की षष्ठी कुमारी और कन्या मध्य विद्यालय की सकीना बीबी को तृतीय स्थान मिला।

इस प्रतियोगिता के जज संतोष ठाकुर थे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान, विशिष्ठ अतिथि ममता झा, पूर्व इंडियन नेवी विमल ओझा, विश्वजीत धर, विजय झा और संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद, महासचिव डॉक्टर नथुनी सिंह, संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।