indian-railway

इन ट्रेनों से यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये खबर

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रेन यात्रियों के जरूरी खबर। यात्रा करने से पहले जरूर जान लें। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 25 जुलाई, 2023 को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी

ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 24 जुलाई से 30 जुलाई, 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

खुलने का समय बदला

ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 27 जुलाई और 30 जुलाई, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे की देरी से खुलेगी।

ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 24 जुलाई, 27 जुलाई और 29 जुलाई, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे की देरी से खुलेगी।

ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 26 जुलाई, 28 जुलाई और 30 जुलाई, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे की देरी से खुलेगी।

यहां भी खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।