- सैकड़ों किसानों ने लिया भाग
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी–2026 का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था।
मेले के दौरान कृषि, पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, बैंक, विभिन्न संस्थानों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगभग 24 स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा भी सब्जी, फल सहित अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण एवं तकनीकी विषयों पर जागरूक किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू ने बताया कि इस तरह के मेलों से किसानों को एक साझा मंच मिलता है, जहां उन्नत किसान अपने अनुभव साझा करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रोत्साहन प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं। आवश्यक है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि उत्पादन को बढ़ाया जाए। ऐसे मेले कृषि को एक सुदृढ़ व्यवसाय के रूप में विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं, जिससे देश और अधिक सशक्त बन सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, बकरी पालन, मत्स्य, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग से जुड़े किसानों को शामिल किया गया।
साथ ही, फल एवं सब्जी प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर का भी वितरण किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


