रांची। सेल सुरक्षा संगठन (एसएसओ) ने रांची के हीनू स्थित केंद्रीय विद्यालय में ‘सीट एंड ड्रॉ’ और ‘आशुभाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी को किया। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्कूली विधार्थियों में सुरक्षा संदेश देने के उदेश्य से सेल सुरक्षा संगठन ने केंद्रीय विधालय में ‘सीट एंड ड्रॉ’ और ‘आशुभाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रांची स्थित 7 केंद्रीय विधायलयों से 84 विधायार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) आशीष चक्रवर्ती, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) शशि वशिष्ठ और केंद्रीय विद्यालय, हीनू की प्रचार्य श्रीमती सलोमी टोप्पो उपस्थित थे। कुल 24 विजयी बच्चों को पुरस्कार दिये गए।

ज्यादातर पुरस्कार स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय सीसीएल, राजेन्द्रनगर के बच्चों ने जीते। इसमें वर्ग 9वीं से 12वीं कक्षा में चित्रकांन प्रतियोगिता का पुरस्कार केवि राजेन्द्रनगर के क्रीस ने जीता। भाषण का प्रथम पुरस्कार स्वास्तिका कुमारी (कक्षा 10वीं) को दिया गया।
भाषण में कक्षा छठी से आठवीं में अमृतेश (कक्षा सातवीं) को द्वितीय पुरस्कार मिला।
केन्द्रीय विद्यालय हिनू की प्राचार्य सलोमी टोप्पो ने सभी बच्चों को बधाई एवं आर्शीवाद दिये। केन्द्रीय विद्यालय राजेन्द्र नगर के प्राचार्य विजय कुमार ने बच्चों की प्रशंसा की। भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया।