झारखंड माइनिंग शो 29 जनवरी से, राज्यपाल को किया आमंत्रित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड माइनिंग शो के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 29 जनवरी से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होने वाले झारखंड माइनिंग शो में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने माइनिंग शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। मुलाकात के दौरान झारखंड में खनन क्षेत्र की संभावना, निवेश अवसरों और उद्योग को बढ़ावा देने में झारखंड माइनिंग शो की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष विजय छापरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री प्रकाश हेतमसरिया, महिला विंग की अध्यक्ष सरिता पांडे, ओलंपिया के अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सीईओ  एसके त्रिपाठी, पी. प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK