पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे डीएवी स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें 46 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय स्तर पर लड़कों के लिए रायपुर, हरिद्वार और रांची एवं लड़कियों के लिए नई दिल्ली कार्यक्रम का स्थान रखा गया।
बालक वर्ग में उसू में अंडर 14/ 17/ 19 स्तर पर ओम मुंडा को स्वर्ण पदक, अरविंद कुमार निखिल, पप्पू कुमार, प्रशांत कुमार और सक्षम शिरीन ने रजत पदक हासिल किया। कराटे में अंडर 14/ 17 /19 में भानु प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक और सत्यम राज्य पंडित ने रजत पदक प्राप्त किया।
रेसलिंग में तेजस झा ने कांस्य पदक और तन्मय राज ने रजत पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स में पल्लव कुमार महतो ने रजत पदक प्राप्त किया। जिमनास्टिक में आदित्य कुमार एवं मोहम्मद आमिर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में उसू में अंडर 14/ 17 /19 स्तर पर आयशा मिंज को स्वर्ण पदक मिला। कराटे अंडर 14/ 17/ 19 स्तर पर खुशी पंडित ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
रेसलिंग में दिव्या प्रकाशनी और शताक्षी पांडे ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉक्सिंग में अंडर 14 में स्नेहा कुमारी व जिया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खो-खो में अंडर 17 में आरफा जिया, दीप्ति कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, अभिलाषा टोप्पो ने रजत पदक प्राप्त किया।
सोमवार को प्राचार्य किरण यादव के नेतृत्व में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


