अल-फ़लाह स्कूल की तीसरा वर्षगाठ धूमधाम से मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। उरगुटूट्टू स्थित अल-फ़लाह स्कूल की तीसरा वर्षगाठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, कांके विधायक सुरेश बैठा, विद्यालय के चेयरमेन सह पूर्व जीप सदस्य हकीम अंसारी, कांके उप प्रमुख अंजय बैठा, पूर्व जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, कांग्रेस नेता ऐनुल हक अंसारी, मोजीबुल अंसारी ने किया।

कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है। अच्छा प्रदर्शन करने वालो बच्चों को आगे पढ़ाई करने मे किसी भी तरह की परेशानी होती है तो उसके साथ हमेशा सुदेश महतो हैं।

कांके विधायक ने विद्यालय के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की बात कही। स्कूल के चेयरमेन हकीम अंसारी, उप प्रमुख अंजय बैठा, ऐनुल हक अंसारी, पार्वती देवी, आबिद अली, मौलाना साबिर, व अन्य ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव जावेद अख्तर, निदेशक वसीम अकरम, प्रिंसिपल मोकीम आलम, उप प्रिंसिपल सैफी अदनान, आशिया, वारिस अंसारी, आज़म अंसारी, परवाज़ खान, असीम अख्तर, सहित सैकड़ों ग्रामीण और अभिभावक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK