हवन व दीक्षा संस्कार के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • संगीत व प्रवचन के साथ 6100  दीप प्रज्वलित किया गया

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2025-26 चल रहा था। इसके अंतिम दिन मंगलवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने मंत्रोचार के साथ 24 हवन कुंडों में भक्तों को पूजन एवं हवन कराया।

महायज्ञ के अंतिम दिन नामकरण संस्कार धनंजय कुमार सोनी, मृत्युंजय कुमार सोनी, विद्यारंभ संस्कार- सृष्टि गौरी, दिव्यास कुमार, कृतिका, आयुष कुमार, आराध्या कुमारी, अनिकेत कुमार, आराध्या वर्मा, दीवान कुमार वर्मा, दीक्षा संस्कार-रामाश्रय शर्मा,नीलू सोनी ,राजू सिंह, संगीता देवी, जन्मदिवस पूजन टुनु कुमार का कराया गया।

यज्ञ के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। ब्रह्मदेव ने सभी का धन्यवाद किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्यों टोली नायक रामतपस्या आचार्य, सहटोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक-अभय, तबला वादक-शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम को विदाई दी गई।

इससे पूर्व सोमवार को संध्या कालीन कार्यक्रम में संगीत व प्रवचन के साथ 6100  दीप प्रज्वलित किया गया। इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  केडीएन सिंह, सरस्वती देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव, अशोक साह, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, सावित्री देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रज्ञा कुमारी, मालती देवी, ललिता देवी, विक्रम सिंह इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK