रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज की उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तस्वीर भी शेयर की है।
उन्होंने लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत–शत नमन। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और त्याग से जनजातीय समाज में सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार की नई चेतना जगाई।
अबुआ सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं के सम्मान, युवाओं के सशक्तीकरण, बच्चों की शिक्षा और झारखंड की संस्कृति व भाषा के संरक्षण पर विशेष जोर दे रही है।
उन्होंने राज्यवासियों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, जय झारखंड।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


