नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रविवार को सीएम रेखा ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया।
अब दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों में 12 साल से अधिक की सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए उनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना जरूरी होगा।
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा- “दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है।
अब 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में निःशुल्क और सहज यात्रा कर सकेंगी। यह पहल दिल्ली में महिलाओं के लिए यात्रा को आसान बनाने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने और नारी शक्ति को अधिक सुविधाएं और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
सीएम रेखा गुप्ता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “महिला सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। 502 पालना घरों ने कार्यरत माताओं को निश्चिंत होकर काम करने का अवसर दिया है।
7500 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं हर घर तक पहुंच रही हैं। शिक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तक, दिल्ली की महिलाएं आज सशक्त राष्ट्र की पहचान बन रही हैं।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


