आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा की अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा ने इंडोनेशिया में आयोजित पैरा बैडमिंटन लेबल 1 में कांस्य पद जीता। इसका आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक हुआ था।
संजना ने महिला डबल्स में अपनी जोड़ीदार संनथिया विश्वनाथन के साथ प्रतियोगिता में पदक जीता। अब वह जापान ओपन पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह 5 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित है।
इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में संजना कुमारी वर्मा की जोड़ी ने राउंड 5 में ब्राजील की जोड़ी एम अलमेएडा को 21-19, 21-15 से हराया। राउंड 4 में इंडिया की जोड़ी एम जोशी और टी मुरुगन से 21-09, 21-15 से हारी। राउंड 3 में इंडिया की ही जोड़ी नीरज और ए पाटिल को 21-15, 21-14 से हराई।
सेमीफइनल में इंडोनेसिया की जोड़ी से 21-09, 21-09 से हार कर कांस्य मेडल से संतोष करना तुष्ट होना पड़ा। ज्ञात हो कि संजना वर्मा को अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाडी में 13वां रैकिंग प्राप्त है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


