- शिक्षकों को रिटायरमेंट के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर, 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सेवानिवृत हुए 7 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। सेवानिवृत हुए शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।
उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने आप को व्यस्त रखे। उन्होंने कहा कि भविष्य में आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे। आपके अनुभव विभाग के साथ साझा करें, ताकि गुणात्मक सुधार किए जा सकें।
उपायुक्त ने इस कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों शुभकामनाऐं देते भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर आपको लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दे।
सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक
- राजू कुमार उपध्याय, स.शि. रा.उ.म.वि. गागी, कांके
- सरोज लकड़ा, स.शि. रा.म.वि. सुकुरहुट्टू, कांके
- अनिल कुमार, स.शि. रा.म.वि. टांगर, चान्हों
- विनोद कुमार, स.शि. रा.म.वि. लुन्दरी, चान्हों
- अजय कुमार, स.शि. रा.म.वि. लालगुटुवा, नगड़ी
- श्रीमती सुमन किस्पोट्टा, स.शि. संत जोसेफ मध्य विद्यालय हुलहुंडू, नामकुम
- श्रीमती जीवानी बागे, स.शि. गोस्नर म.वि. रांची-2
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230