रिनपास शताब्दी उत्सव का समापन, मरीजों और बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) के शताब्दी वर्ष उत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 7 सितंबर को संपन्‍न हुआ। संस्थान के महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ। उन्होंने झारखंड की लोकसंस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक लोकनृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके बाद संस्थान के मरीजों द्वारा गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास झलकता नज़र आया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और बच्चों ने भी गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को और भी रंगारंग बना दिया।

शताब्दी वर्ष का यह समापन समारोह संस्थान की सौ वर्षीय गौरवशाली यात्रा का उत्सव होने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा, उत्साह और सृजनात्मकता का प्रतीक बनकर सामने आया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK