सामूहिक अवकाश लेकर राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे पंचायत स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सामूहिक अवकाश लेकर पंचायत स्‍वयंसेवक रांची में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसे सफल बनाने को लेकर गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड की सभी पंचायत स्वयंसेवकों की बैठक मां सतबहिनी झरना तीर्थ के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता अनिल राम ने की।

उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की राज्यस्तरीय पंचायत स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर हम सभी एकजुट होकर शुक्रवार को रांची राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिए जायेंगे। इसके लिए सभी स्वयंसेवको ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के पास सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन भी सौंपा।

बैठक में सभी स्वयंसेवक ने एकमत होकर कहा कि‍ हमारी हक की लड़ाई है। इसके लिए हम सब एकत्रित होकर रांची जायेंगे। धरना को सफल बनाएंगे।

बैठक में स्वयंसेवक प्रखंड उपाध्यक्ष मुरारी पासवान, मदन गुप्ता, सिताबी यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, कुंदन राम, विवेक कुमार, राजेश दुबे, नितेश कुमार, शंकर पासवान, केशव दास, राकेश कुमार, जयपाल कुमार रवि, अरविंद कुमार, उमाशंकर कुमार, मनोज ठाकुर, निरंजन कुमार, कमल किशोर, चंदन कुमार व अन्य लोग भी शामिल थे।