झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 17 नवंबर को बुलाया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • इस बार हाजिर नहीं होने पर हो सकती है कार्रवाई

रांची। प्रवर्तन निदेशानय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्‍हें 17 नवंबर, 2022 को इसके लिए उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले 3 नवंबर को उन्‍हें बुलाया गया था। हालांकि वे उपस्थित नहीं हुए थे।

अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्‍यमंत्री को तलब किया है। उन्‍हें समन किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए रांची क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हर हाल में 17 नवंबर को उपस्थित होने कहा है। इस बार उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

ईडी के समन पर भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने भी ट्व‍ीट किया है। उन्‍होंने लिखा है, ‘सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद भ्रष्टाचारी लोग जो खुशी मना रहे थे, उनको उसी जजमेंट के आधार पर ख़ुशी मनाने से रोका था, आज @dir_ed ने मुख्यमंत्री जी को दुबारा 17 नवंबर को हाज़िर होने आदेश दिया, आनाकानी शायद कुछ भी कर सकता है? क़ानून का सामना करिए, भागिए नहीं आप वीर शिबू के पुत्र हैं।‘

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।