Jharkhand : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दी राहत की खबर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 400 से अधिक नये मामले दर्ज किये गये हैं। राज्‍य की राजधानी रांची में ही 615 मामले मिले हैं। पूरे राज्‍य में 4 जनवरी को 1481 मामले दर्ज किये गये। बीते 3 जनवरी को 1057 मामले मिले थे। कोरोना के बढ़े नये मामले के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राहत की खबर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट से कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूं, झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज (प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं। इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 और दूसरी डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 है।

मंत्री ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा ले। जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लिया है, वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीका केंद्र में जाकर टीका लें। जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और समय दूसरा डोज का हो गया है, वे भी जल्द से दूसरा डोज ले ले।

गौरतलब हैं कि राज्य में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज का टीकाकरण पूरा किया गया है। मंत्री ने कहा कि सीमित संसाधन में भी सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त किया है। शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थीं।