रांची। बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आई है, यहां आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के एक लॉज में कई दिनों से संदिग्ध आतंकी रह रहा था। इसकी सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और आतंकी को गिरफ्तार किया।
असहर दानिश को कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर दिल्ली जाएगी। राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित तबरक लॉज में आतंकी रह रहा था।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को जब इसकी सूचना मिली, तब झारखंड एटीएस के साथ कोऑर्डिनेशन बनाकर लॉज में छापेमारी की गई और दानिश को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लॉज के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान, केमिकल दस्तावेज और नक्शे जब्त किए गए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर यह छापेमारी की गई है। जो सामान बरामद हुए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है।
इस छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की सैकड़ों अधिकारियों ने लॉज को पहले अपने कब्जे में लिया और फिर संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया।
बताते चलें कि, पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नौ संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल था।
ताजा गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



 
						 
						